कॉलेजियम व्यवस्था भारतीय न्यायपालिका के लिए खतरा है ? -Kamlakant Kale
कॉलेजियम सिस्टम भारतीय न्यायपालिका के लिए खतरा बन चुका है। न्यायपालिका ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी की है। ईवीएम में गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट ने पर्दा डालने का काम किया है। न्यायपालिका का चरित्र सामाजिक होना चाहिए, अन्यथा यह लोकतंत्र के लिए संकट पैदा करेगा।
✅ जजों की नियुक्तियों में विविधता की कमी से न्यायपालिका का जातीय चरित्र बिगड़ रहा है। इससे न्यायिक निर्णयों में पक्षपाती रवैया देखने को मिल रहा है।
✅ सुप्रीम कोर्ट के फैसले, जैसे राम मंदिर विवाद, पर न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। और यह स्पष्ट होता है कि आस्था के आधार पर निर्णय किए जा रहे हैं।
✅ इलेक्टोरल बंड का मामला चुनावी भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक माना, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के पास ही पैसा रहने दिया।
✅ ईवीएम के मुद्दे पर कई चुनावों में गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इन मामलों की सुनवाई में पारदर्शिता नहीं दिखाई गई।
✅ सरकार ने लेबर लॉ में बदलाव किये, इस पर भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के हित में निर्णय किए गए हैं, जिससे मजदूरों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।
✅ महाराष्ट्र में बैकवर्ड क्लासेस के पंचायत राज आरक्षण का मामला न्यायालय में लंबित है, जिससे चुनावी प्रक्रिया बाधित हो रही है।
✅ जब लोग शांतिपूर्ण तरीके से परिवर्तन की कोशिश कर रहे है जो 75 सालों से प्रताड़ित हैं, अब भी संविधान और न्याय पर विश्वास करते हैं। तो उन्हें हिंसा का सहारा लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे भारत में सामाजिक अशांति और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
✅ भारत में जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक निर्णय लिए जा रहे हैं। कई स्थानों पर चुनावों के मद्देनजर आरक्षण की नीतियों में बदलाव हो रहे हैं, जो कि राजनीतिक लाभ के लिए हैं।
✅ मंडल कमीशन के बाद बहुजन समाज की राजनीतिक चेतना में बदलाव आया है, जिससे सत्ता में सवर्णों का दबदबा कम हुआ है। यह विकास नए राजनीतिक समीकरणों का शुरुआत है।
✅ मै बड़ी गंभीरता के साथ यह बात कह रहा हूं जैसे पूना पैक्ट ने दलालों को जन्म दिया, उसी तरह कॉलेजियम के माध्यम से भी न्यायपालिका बहुजन समाज के लोगों को एक विशेष दिशा में धकेलने का काम कर रही है।
- उपरोक्त विषय की पूरी जानकारी इस वीडियो में है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है। 👇

Comments
Post a Comment