स्वर्णिम भारत के निर्माता, महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2329वीं जयंती
स्वर्णिम भारत के निर्माता, महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2329वीं जयंती चैत्र शुक्ल अष्टमी अर्थात अशोका अष्टमी, 05 अप्रैल 2025 (शनिवार) ✅ सम्राट अशोक की जयंती क्यों? भारत में जन्मदिन मनाने की परंपरा प्राचीन है। प्राचीन काल से ही समाज जन्मदिन व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्तर पर मानता रहा है। बहुजन समाज अपने महामानवों का, जिनके कार्यों से समग्र समाज में परिवर्तन आया, जिनके जीवन से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, गौरव और गरिमा प्राप्त हुई, उन सभी महामानवों के प्रति अपनी कृतज्ञता, आदर, सम्मान व्यक्त करके उनके विचार एवं संघर्ष की विरासत को जारी रखने की प्रेरणा लेते हुए उनका जन्मदिन लोकोत्सव के रूप में (जयंती के रूप में) समाज मनाता रहा है। प्रसिद्ध इतिहासकार स्टेबो कहते हैं, "भारत में जन्मदिन मनाने की परंपरा मौर्य शासकों ने शुरू की थी।" भारत में अपना जन्मदिन मनाने की परंपरा सम्राट अशोक के द्वारा शुरू कर दी गई थी। कलिंग युद्ध के बाद अपनी प्रजा को खुशहाल रखने हेतु सम्राट अशोक ने अपना जन्मदिन मनाना शुरू किया था, जो आज भी जारी है और न केवल कलिंग उड़ीसा में बल्कि पूरे भारतवर...